वर्षा की कामना को लेकर बडलियास स्वैच्छिक बंद, ग्रामीणों ने लगाई अरदास

भीलवाड़ा समाचार 
बडलियास (सुनील राठौड़): क्षेत्र में पिछले पखवाड़े से पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर रविवार को बडलियास कस्बा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वैच्छिक बंद रहा। पूर्व प्रधान विजय सिंह राणावत के सानिध्य में ग्रामीण ढोल-ढमाकों के साथ खेड़ा खूंट माताजी व रडी वाले सगसजी के मंदिर पहुंचे। खेड़ा खूंट माताजी को कांसे का भोग अर्पित कर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अच्छी वर्षा की कामना करते हुए अरदास की। इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।